संदेश

अक्टूबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गांधी-शास्त्री जयंती पर अदनान फाउंडेशन की विचार गोष्ठी

चित्र
धानापुर, चंदौली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर अदनान फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को कस्बा स्थित थाना चौराहे पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध न्यासी एम. अफसर खान 'सागर' ने की। गोष्ठी में वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन मूल्यों, उनके योगदान और देशभक्ति की भावना पर विस्तार से चर्चा की।   एडवोकेट उपेंद्र कन्नौजिया ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर न केवल अंग्रेज़ी हुकूमत को चुनौती दी, बल्कि पूरी दुनिया को यह सिखाया कि बिना हिंसा के भी बड़े से बड़ा बदलाव संभव है। उनका जीवन तप, त्याग और सेवा की मिसाल है। आज जब समाज हिंसा और असहिष्णुता की ओर झुक रहा है, तब गांधीजी के विचारों को आत्मसात करना और भी ज़रूरी हो गया है। उन्होंने आगे कहा, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन सादगी और ईमानदारी की मिसाल था। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम माना। ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा केवल एक वाक्य नहीं था, बल्कि उस दौर के भारत की ज़रूर...