संदेश

सितंबर, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

त्याग और साहस का संदेश लेकर मनाई गई भगत सिंह जयंती

चित्र
धानापुर (चंदौली)।  शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती रविवार को अदनान फाउण्डेशन के तत्वाधान में कस्बा स्थित कैम्प कार्यालय पर भावपूर्ण तरीके से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुआ, जहाँ उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।डॉ अरविन्द मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार भगत सिंह ने अपने छोटे से जीवन में देशभक्ति का ऐसा दीप जलाया, जो हर युवा को रोशनी दिखाता है। उन्होंने अपने अदम्य साहस और त्याग से यह साबित कर दिया कि स्वतंत्रता और देश की सेवा के लिए खुद को समर्पित करना ही सबसे बड़ा धर्म है। आज हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में ईमानदारी, न्याय और देशभक्ति को आगे बढ़ाना चाहिए। किसी भी प्रकार की असमानता, आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ सजग रहना हमारी जिम्मेदारी है।एम अफसर खान 'सागर' ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के लिए भगत सिंह ने अपने प्राणों की आहुति दी। फांसी के फंदे पर झूल कर उन्होंने यह संदेश दिया कि मुल्क के लिए सर्वोच्च बलिदान देना ही सच्ची देशभक्ति है। उनके सपनों की आज़ादी के लिए उन्होंने अपने जीवन...

भाषा से बढ़कर, भावनाओं का पर्व है हिन्दी दिवस - एम. अफसर खान

चित्र
धानापुर चन्दौली (उत्तर प्रदेश)। अदनान फाउंडेशन द्वारा संचालित धानापुर साहित्यिक मंच ने रविवार को कस्बा स्थित पठानटोली में हिंदी दिवस को सिर्फ़ एक औपचारिक कार्यक्रम न बनाकर, उसे एक संवेदना और संकल्प का उत्सव के रूप में मनाया।  समारोह में जब स्थानीय साहित्यकार, शिक्षाविद, समाजसेवी और युवा एक साथ जुटे तो लगा मानो भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला पुल है। पूरे आयोजन का माहौल हिंदी की मिठास और साहित्यिक गरिमा से सराबोर रहा। एम. अफसर खान 'सागर' ने कहा कि हिंदी सिर्फ़ हमारी मातृभाषा नहीं, यह भारतीयता की आत्मा है। हमें चाहिए कि इसे रोज़मर्रा की ज़िंदगी और शिक्षा में पूरी शिद्दत से अपनाएँ। तभी आने वाली पीढ़ियाँ अपनी भाषा पर गर्व महसूस करेंगी। हिंदी की सबसे बड़ी ताक़त उसकी सरलता और आत्मीयता है, जो देश को एक सूत्र में पिरोती है। उन्होंने कहा कि हिन्दी दिवस केवल तारीख़ पर मनाया जाने वाला पर्व नहीं, बल्कि यह हमारी आत्मा और अस्मिता को बचाने का संकल्प है। हमें इसे नई पीढ़ी तक सौंपना ही सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर डॉ अरविन्द मिश्र, राजीव कुमार, इसरारुल हक, अशफाक खान,...