संदेश

प्रशस्ति पत्र

चित्र
मा. वीरेन्द्र सिंह (सांसद चन्दौली) की तरफ से अदनान फाउण्डेशन को मिला प्रशस्ति पत्र  मा. आर. के. चौधरी (सांसद मोहनलाल गंज, लखनऊ)  की तरफ से अदनान फाउण्डेशन को मिला प्रशस्ति पत्र  मा. आशुतोष सिन्हा (सदस्य विधान परिषद, वाराणसी) की तरफ से अदनान फाउण्डेशन को मिला प्रशस्ति पत्र 

अदनान फाउण्डेशन

चित्र

गांधी-शास्त्री जयंती पर अदनान फाउंडेशन की विचार गोष्ठी

चित्र
धानापुर, चंदौली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर अदनान फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को कस्बा स्थित थाना चौराहे पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध न्यासी एम. अफसर खान 'सागर' ने की। गोष्ठी में वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन मूल्यों, उनके योगदान और देशभक्ति की भावना पर विस्तार से चर्चा की।   एडवोकेट उपेंद्र कन्नौजिया ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर न केवल अंग्रेज़ी हुकूमत को चुनौती दी, बल्कि पूरी दुनिया को यह सिखाया कि बिना हिंसा के भी बड़े से बड़ा बदलाव संभव है। उनका जीवन तप, त्याग और सेवा की मिसाल है। आज जब समाज हिंसा और असहिष्णुता की ओर झुक रहा है, तब गांधीजी के विचारों को आत्मसात करना और भी ज़रूरी हो गया है। उन्होंने आगे कहा, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन सादगी और ईमानदारी की मिसाल था। प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम माना। ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा केवल एक वाक्य नहीं था, बल्कि उस दौर के भारत की ज़रूर...

त्याग और साहस का संदेश लेकर मनाई गई भगत सिंह जयंती

चित्र
धानापुर (चंदौली)।  शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती रविवार को अदनान फाउण्डेशन के तत्वाधान में कस्बा स्थित कैम्प कार्यालय पर भावपूर्ण तरीके से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण से हुआ, जहाँ उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।डॉ अरविन्द मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार भगत सिंह ने अपने छोटे से जीवन में देशभक्ति का ऐसा दीप जलाया, जो हर युवा को रोशनी दिखाता है। उन्होंने अपने अदम्य साहस और त्याग से यह साबित कर दिया कि स्वतंत्रता और देश की सेवा के लिए खुद को समर्पित करना ही सबसे बड़ा धर्म है। आज हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में ईमानदारी, न्याय और देशभक्ति को आगे बढ़ाना चाहिए। किसी भी प्रकार की असमानता, आतंकवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ सजग रहना हमारी जिम्मेदारी है।एम अफसर खान 'सागर' ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के लिए भगत सिंह ने अपने प्राणों की आहुति दी। फांसी के फंदे पर झूल कर उन्होंने यह संदेश दिया कि मुल्क के लिए सर्वोच्च बलिदान देना ही सच्ची देशभक्ति है। उनके सपनों की आज़ादी के लिए उन्होंने अपने जीवन...

भाषा से बढ़कर, भावनाओं का पर्व है हिन्दी दिवस - एम. अफसर खान

चित्र
धानापुर चन्दौली (उत्तर प्रदेश)। अदनान फाउंडेशन द्वारा संचालित धानापुर साहित्यिक मंच ने रविवार को कस्बा स्थित पठानटोली में हिंदी दिवस को सिर्फ़ एक औपचारिक कार्यक्रम न बनाकर, उसे एक संवेदना और संकल्प का उत्सव के रूप में मनाया।  समारोह में जब स्थानीय साहित्यकार, शिक्षाविद, समाजसेवी और युवा एक साथ जुटे तो लगा मानो भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला पुल है। पूरे आयोजन का माहौल हिंदी की मिठास और साहित्यिक गरिमा से सराबोर रहा। एम. अफसर खान 'सागर' ने कहा कि हिंदी सिर्फ़ हमारी मातृभाषा नहीं, यह भारतीयता की आत्मा है। हमें चाहिए कि इसे रोज़मर्रा की ज़िंदगी और शिक्षा में पूरी शिद्दत से अपनाएँ। तभी आने वाली पीढ़ियाँ अपनी भाषा पर गर्व महसूस करेंगी। हिंदी की सबसे बड़ी ताक़त उसकी सरलता और आत्मीयता है, जो देश को एक सूत्र में पिरोती है। उन्होंने कहा कि हिन्दी दिवस केवल तारीख़ पर मनाया जाने वाला पर्व नहीं, बल्कि यह हमारी आत्मा और अस्मिता को बचाने का संकल्प है। हमें इसे नई पीढ़ी तक सौंपना ही सबसे बड़ा धर्म है। इस अवसर पर डॉ अरविन्द मिश्र, राजीव कुमार, इसरारुल हक, अशफाक खान,...

श्रद्धांजलि

चित्र
  फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को दी गई श्रद्धांजलि   धानापुर - चन्दौली (यूपी)। देश के दमदार धावक व अपनी उपलब्धियों से दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले एथलीट मिल्खा सिंह का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन से देश में शोक की लहर छा गयी। शनिवार 19 जून को कस्बा स्थित पठानटोली में अदनान फाउंडेशन द्वारा शोक सभा कर मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा में विचार व्यक्त करते हुए शिक्षक सुहेल खान ने कहा कि महान ऐथलीट मिल्खा सिंह भले हमारे बीच अब न रहे हों , लेकिन ट्रैक ऐंड फील्ड में जो उनकी अनगिनत उपब्धियां हैं उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने पाकिस्तान में जा कर देश का झंडा बुलंद किया था , 1960 में अब्दुल खालिक को हराने के बाद पाकिस्तान के तत्कालिन जनरल अयूब खान ने मिल्खा सिंह से कहा था , ' आज तुम दौड़े नहीं उड़े हो। इसलिए हम तुम्हें फ्लाइंग सिख का खिताब देते हैं। ' फाउंडेशन के ...

पर्यावरण दिवस

चित्र
  पर्यावरणीय प्रदूषण से पृथ्वी को करना होगा मुक्त धानापुर-चन्दौली (यूपी)। अदनान फाउण्डेशन द्वारा शनिवार 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रदूषण मुक्त पृथ्वी विषयक वर्चुअल गोष्ठी आयोजित की गयी। अदनान फाउण्डेशन के संस्थापक व प्रबन्ध निदेशक एम अफसर खान सागर ने कहा कि पर्यावरण ही पृथ्वी पर जीवन का आधार है। आज हम पर्यावरण के संरक्षण का महत्व नहीं समझ पा रहे हैं। निरंतर प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, जिससे सारी पृथ्वी प्रदूषित हो रही है और मानव सभ्यता पर संकट मंडरा रहा है! पर्यावरण संरक्षण न केवल मानव के लिए बल्कि अन्य जीवित प्राणियों के लिए भी बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अंधाधुंध पेड़ों, वनों एवं जंगलों की कटाई से पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचा है। आवश्यकता है पर्यावरण संरक्षण का। पेड़ लगाएं, जल संरक्षण किया जाए। प्लास्टिक का उपयोग बन्द करने की दिशा में कार्य हो तब जा कर हम पृथ्वी को अपने रहने लायक बना पाएंगे वरना पृथ्वी पर बढ़ता प्रदूषण हमें एक दिन अपने चपेट में ले लेगा! इस दौरान आगामी दिनों में वृक्षारोपण करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। वर्चुअल गोष्ठी में...