अदनान फाउण्डेशन का हुआ गठन
धानापुर-चन्दौली।
सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक व साहित्यिक सहित अन्य समाज कल्याण के
उद्देश्यों से अदनान फाउण्डेशन का बुधवार को भारतीय ट्रस्ट अधिनियम के तहत
गठन किया गया। अदनान फाउण्डेशन के संस्थापक/ प्रबन्ध निदेशक एम. अफसर खान
'सागर' ने बताया कि समाज में मानवतावादी भावना के तहत लोक कल्याण के
उद्देश्यों से फाउण्डेशन का स्थापना किया गया है। अदनान फाउण्डेशन द्वारा धानापुर साहित्यिक मंच का संचालन किया जाएगा, जिसके द्वारा साहित्य के
उत्थान एवं प्रसार हेतु समय-समय पर साहित्यिक आयोजन होगा तथा इस क्षेत्र
में अनुकरणीय कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित व सम्मानित भी किया
जाएगा। हर वर्ष फाउण्डेशन द्वारा धानापुर महोत्सव कराये जाने का प्रस्ताव
है। इसके अलावा फाउण्डेशन द्वारा राष्ट्र सेवा, समाज सेवा व ग्राम्य सेवा
के कार्यों में भागीदारी रहेगी। फाउण्डेशन द्वारा सर्व समाज में भारतीयता
की भावना का संचार कर लोगों में राष्ट्रभक्ति व समाजसेवा की भावना को प्रबल
बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि
फाउण्डेशन द्वारा संचालित द यंग मुस्लिम फोरम के द्वारा मुस्लिम समुदाय
में शैक्षणिक व आर्थिक उत्थान हेतु विभिन्न कार्यक्रमों/कार्यशाला के आयोजन
का भी प्रस्ताव है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें