पर्यावरण दिवस
पर्यावरणीय प्रदूषण से पृथ्वी को करना होगा मुक्त
धानापुर-चन्दौली (यूपी)। अदनान फाउण्डेशन द्वारा शनिवार 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान प्रदूषण मुक्त पृथ्वी विषयक वर्चुअल गोष्ठी आयोजित की गयी।
अदनान फाउण्डेशन के संस्थापक व प्रबन्ध निदेशक एम अफसर खान सागर ने कहा कि पर्यावरण ही पृथ्वी पर जीवन का आधार है। आज हम पर्यावरण के संरक्षण का महत्व नहीं समझ पा रहे हैं। निरंतर प्रदूषण बढ़ता जा रहा है, जिससे सारी पृथ्वी प्रदूषित हो रही है और मानव सभ्यता पर संकट मंडरा रहा है! पर्यावरण संरक्षण न केवल मानव के लिए बल्कि अन्य जीवित प्राणियों के लिए भी बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अंधाधुंध पेड़ों, वनों एवं जंगलों की कटाई से पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचा है। आवश्यकता है पर्यावरण संरक्षण का। पेड़ लगाएं, जल संरक्षण किया जाए। प्लास्टिक का उपयोग बन्द करने की दिशा में कार्य हो तब जा कर हम पृथ्वी को अपने रहने लायक बना पाएंगे वरना पृथ्वी पर बढ़ता प्रदूषण हमें एक दिन अपने चपेट में ले लेगा!
इस दौरान आगामी दिनों में वृक्षारोपण करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
वर्चुअल गोष्ठी में मुख्य रूप से डॉ0 विजय उपाध्याय, उमाशंकर पांडेय, आरिफ खान, डॉ0 नदीम अशरफ, नसीरुल होदा खान, अमीर खान, अरविन्द पाण्डेय शामिल रहे!



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें